आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व राजीव कुमार शुक्ल ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में स्थित आतिशबाजी के लाइसेंसियों के दुकानों की जांच उप जिला मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर पटाखों के विनिर्माण, भण्डारण एवं विक्रय की जांच करायी जा रही है। यदि किसी स्थान पर बिना लाइसेंस के या आबादी के मध्य पटाखों का विनिर्माण, भण्डारण एवं विक्रय किया जाना संज्ञानित हो तो तत्काल कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट के कन्ट्रोल रूम में दूरभाष संख्या-9454417172 पर सूचित करें। नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-सुबास लाल