सेवानिवृत्त चौकीदार दुखन्ति बनवासी को किया गया सम्मानित

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर विकास खंड में चौकीदार पद पर कार्यरत दुखन्ति बनवासी के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी फूलचंद सरोज की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्राम प्रधानों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम का संचालन एडीओ एमआई जितेंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दुखन्ति बनवासी के व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाकाल के दौरान उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विदाई समारोह में साथी कर्मचारियों की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप साइकिल, घड़ी, अंगवस्त्र, कपड़े, छाता, छड़ी सहित अन्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और सभी ने उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, एडीओ आईएसबी गौरव कुमार, समाज कल्याण विभाग के जितेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, लेखाकार संजय सिंह, अरुण कुमार, अखिलेश, विजयचंद, अरविंद कुमार, रवि यादव, योगेश, गुलाबचंद, प्रधान संघ अध्यक्ष अमित यादव, रामआसरे यादव सहित समस्त एडीओ, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, सफाईकर्मी, एपीओ राजीव मौर्य एवं मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *