आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन देशसेवा, समर्पण और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वर्तमान समय में देश की एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में राम प्रसाद यादव, एम.पी. यादव, इसरार अहमद, रमेश मौर्य, अमरनाथ यादव, उमेश यादव, तफसीर अहमद, सूरज गौड़, आदित्य यादव सहित आम आदमी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार