मुहम्मदपुर ब्लॉक सभागार में मनाया गया किसान उत्सव दिवस

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकासखंड मुहम्मदपुर के सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त हस्तांतरण के अवसर पर किसान उत्सव दिवस मनाया गया। इस दौरान गुजरात के बनासपाड़ा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे किसानों और उपस्थित अधिकारियों ने देखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने की।
कार्यक्रम में विकासखंड क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता और उसके लाभों पर चर्चा की गई। किसानों ने योजना से जुड़ी जानकारियां साझा करने के साथ ही खेती-किसानी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी अपने विचार रखे।
आगामी रबी सीजन को देखते हुए बीज वितरण, खेतों की जुताई और समय से बुवाई की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। किसानों को रबी फसलों की खेती से संबंधित जरूरी जानकारियां दी गईं। वक्ताओं ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने और मौसम के अनुकूल समय से बुवाई की तैयारी करने की अपील की।
इस मौके पर एडीओ पंचायत श्रवण कुमार, रवि कुमार, राहुल मिश्रा, आनंद प्रकाश सहित विकास खंड के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *