चेयरमैन प्रतिनिधि के भांजे के निधन से शोक की लहर

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत कटघर लालगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव के भांजे एवं विकास खंड लालगंज में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश यादव का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
राकेश यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और लीवर की समस्या से ग्रसित थे। इलाज के दौरान दिल्ली में उनका निधन हो गया। सोमवार को एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर लालगंज स्थित उनके आवास पर लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन करने और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने लगे।
राकेश यादव के निधन से विकास खंड लालगंज में भी शोक का माहौल है। उनके सहकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। राकेश यादव दो भाई रमेश यादव बड़े हैं जबकि राकेश यादव छोटे थे।
निधन की सूचना मिलने पर सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक बेचई सरोज, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू, नेत्री सुनीता सिंह, डब्बू यादव, हामिद अली, पवन यादव, बबलू यादव, राकेश यादव, रविंद्र यादव, लालमन यादव, बाल गोविंद यादव, धर्मेंद्र कुमार सरोज, सत्येंद्र कुमार, राज कुमार गुप्ता, सोनू तिवारी, विनोद राय, बलराम बरनवाल और देवाशीष शुक्ला ने शोक व्यक्त किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *