दुर्गा पंडाल के प्रसाद में हड्डी फेंकने का आरोप, युवक गिरफ्तार

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के पूरब पोखरा स्थित दुर्गा पंडाल में प्रसाद के बीच हड्डी फेंके जाने की घटना से तनाव फैल गया। घटना रविवार रात करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है। इस समय अतरौलिया में तीन दिवसीय दुर्गा पूजा मेला चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मूर्ति समितियों के पदाधिकारी और सदस्य आक्रोशित हो गए और मौके पर हंगामा करने लगे। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने दुर्गा पंडाल में प्रसाद के बीच हड्डी फेंक दी। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए आरोपी युवक को रात में ही गिरफ्तार कर लिया।
अतरौलिया थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए गए। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मूर्ति पंडालो व मेले की पुलिस व्यवस्था को और भी ज्यादा चुस्त दुरुस्त कर दिया गया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *