अग्रसेन जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम

शेयर करे

आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन और महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में देर शाम एक बेहद शानदार समारोह का आयोजन किया गया। अग्रवाल युवा समाज एवं अग्रसेन महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला, युवा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, और अपनी कला व उत्साह से समां बांध दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। इसके बाद आयोजित डांडिया महोत्सव में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सजे होकर जमकर डांडिया और गरबा खेला। देर रात चले इस उत्सव में पूरा परिसर संगीत, उल्लास और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।

इसी के साथ ही अग्रवाल युवा समाज के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। नए सत्र के लिए दायित्व संभालने के लिए आयुष अग्रवाल अध्यक्ष, हर्षित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल एवं शशांक अग्रवाल उपाध्यक्ष, अम्बर अग्रवाल महामंत्री, नमन अग्रवाल सहमंत्री ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डांडिया संयोजक मीरा अग्रवाल व बिन्दु अग्रवाल तथा कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल लड्डू, निखिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अभिलाष अग्रवाल एवं आशुतोष अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *