माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को दाई घंटे रुके। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के आवास पर भोजन किया और शाम की नमाज पढ़ने के बाद आजमगढ़ निकल गए। इस दौरान भारी संख्यां में पुलिस तैनात रही।
ओवैसी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के फुलवरिया अंडरपास से उतर कर दिन में 3 बजकर 35 मिनट पर शौकत अली के आवास पर पहुंचे और ढाई घंटे तक रुके और छः बजकर 15 मिनट पर यहां से रवाना हुए।
इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर विजय सिंह गौर, थानाध्यक्ष अतरौलिया अश्विनी दुबे, थानाध्यक्ष अहरौला राम किशोर शर्मा,चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल, माहुल चेयरमैन लियाकत अली, हाजी अकरम खान, आज़म खां, डाक्टर कादिर आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह