प्रदेशीय योगासन प्रतियोगिता के दूसरे दिन वाराणसी और आजमगढ़ मण्डल का शानदार प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रदेशीय विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता 2026 की दूसरे दिन शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में खेले जा रहे प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक एकल बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल का प्रदर्शन शानदार रहा जबकि ट्रेडिशनल बालक वर्ग में अलीगढ मंडल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक प्राप्त परिणाम के अनुसार ट्रेडिशनल इवेंट में अंडर 14 बालक वर्ग में. आलोक कुमार अलीगढ़ प्रथम, प्रिंस कुमार आजमगढ़ द्वितीय एवं आयुष यादव वाराणसी तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग में उमेश अलीगढ़ प्रथम, हार्दिक कुशवाहा वाराणसी द्वितीय, अंकित कुमार आजमगढ़ तृतीय, अंडर 19 बालक वर्ग में विशाल प्रजापति वाराणसी प्रथम सौरभ अग्रवाल आजमगढ़ द्वितीय शिवा मुरादाबाद तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग में अंडर 14 वर्ग में खुशी सेठ वाराणसी प्रथम जानवी कसेरा आजमगढ़ द्वितीय अंडर 17 में मेरठ प्रथम, दुर्गेश वाराणसी द्वितीय सोनाली लखनऊ तृतीय तथा अंडर-19 वर्ग में गुलदस्ता वाराणसी प्रथम, पूजा आजमगढ़ द्वितीय, और छवि मुरादाबाद तृतीय स्थान पर रही। आर्टिस्टिक बालक वर्ग में सत्यम वाराणसी प्रथम पीयूष आजमगढ़ द्वितीय एवं ओजल लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर दिनेश कुमार सिंह, भूपेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, रामजन्म, जगदंबा सिंह, अनामिका राय, अनुपमा सिंह, अमित मिश्रा, श्रद्धा सिंह, दीपक सिंह, अमित कुमार, संजय कुमार, सुनील यादव, रवि यादव, नरेंद्र यादव, मनोज पाल, उग्रसेन सिंह, सत्येंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *