ठेकमा में सपा का रोड मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए नारे

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बुधवार को लालगंज विधानसभा क्षेत्र के ठेकमा बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक बेचई सरोज और विधानसभा अध्यक्ष राजनारायण यादव के नेतृत्व में रोड मार्च निकाला। मार्च में विभिन्न सेक्टर प्रभारी और संगठन के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने मार्च के दौरान “ज्ञानेश हटाओ, संविधान बचाओ”, “वोट चोर गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने पूरे ठेकमा बाजार में मार्च करते हुए अपनी मांगों और विरोध को दर्ज कराया। इस दौरान अरविंद सरोज, गोविंदा गौतम, गणेश मौर्य, श्रीराम सरोज, मुन्ना, नवनीत यादव, मनीष सिंह, डॉ. कमालुद्दीन खान, लल्लन यादव, कृष्ण कुमार यादव, चंदन सिंह, समीर अहमद, अशोक प्रजापति, जय सिंह चौहान, अनुपम कन्नौजिया, अमरजीत यादव, साहबलाल यादव, नूर आलम आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *