सपा सुप्रीमों की रिहाई के लिए कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त के विरूद्ध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली संसद मार्ग पर पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए धरना दिया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर पर पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव को रिहा करने के लिए धरना दिया गया। धरने पर बैठे लोगों ने अखिलेश यादव को रिहा करो, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो इस्तीफा दो, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए गए। कार्यकर्ता उनके रिहा होने तक धरने पर बैठे रहे।
इस अवसर पर करुणाकांत मौर्य, अजीत कुमार राव, श्याम देव चौहान, प्रेमा यादव, संतोष कुमार गौतम, प्रदीप कुमार यादव, सुशीला आनंद, दुर्गेश यादव, कुणाल मौर्य, लालजीत यादव, आनंद यादव, श्री प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *