आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के लक्षिरामपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में जीएनएम, एएनएम और पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं के लिए 8वें फेयरवेल सेरेमनी 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष समारोह का थीम डेस्टिनी फ्रॉम ड्रीम्स टू ड्यूटी रखा गया, जिसके तहत छात्रों के सपनों को सेवा और कर्तव्य से जोड़ने का संदेश दिया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. एनआर. वर्मा, विशिष्ट अतिथि अपर सीएमओ डॉ. उमा शरण पांडे, सीओ सदर आस्था जायसवाल सहित वेदांता ग्रुप के चेयरमैन डॉ. शिशिर जायसवाल, डायरेक्टर विशाल जायसवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक जायसवाल व ऋत्विक जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह के दौरान जूनियर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। भावुक क्षणों के बीच सीनियर विद्यार्थियों ने संस्थान में बिताए अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया। आए हुए अतिथियों ने पास-आउट हो रहे छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
डायरेक्टर विशाल जायसवाल ने कहा वर्ष 2016 से संचालित हमारे संस्थान का एकमात्र उद्देश्य समाज को कुशल स्वास्थ्यकर्मी प्रदान करना है। डॉक्टर दवा लिखते हैं, लेकिन मरीज की असली देखभाल और सेवा नर्सिंग स्टाफ ही करता है।
इस विशेष अवसर पर रोटरी क्लब से चंदन अग्रवाल व रुचि अग्रवाल, वैक्सीनेशन इंचार्ज पूनम शुक्ला, डायरेक्टरेट से ऋचा जायसवाल, ऋतु जायसवाल, अमृता जायसवाल सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में संस्थान की प्रिंसिपल रीना पांडेय ने मुख्य अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद व आभार प्रकट किया। संचालन दिपांशु गौतम और हर्षिता ने संयुक्त रूप से किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार