आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि देश की तीनों आयल कंपनियांे के सभी 26000 वितरक 6 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर कैंडल मार्च करेंगे। तत्पश्चात 26 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद भी यदि उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो देश के सारे वितरक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जायेंगे।
एलपीजी वितरकों ने सरकार से होम डिलीवरी एवं प्रशासनिक शुल्क में 75 रुपये की तत्काल वृद्धि करने, उपभोक्ताओं के ऊपर गैर कानूनी तरीके से पीएनजी लेने की अनिवार्य शर्तों को हटाने संबंधी आदेश को वापस लेने, गैर कानूनी तरीके से कंपनियों के अधिकारियों द्वारा एकाधिकार पूर्ण कार्यवाही करते हुए एलपीजी वितरक के माध्यम से जबरन चूल्हा, रबर ट्यूब, फायरवाल, ट्राली, चायपत्ती एवं अन्य उत्पाद बेचने की कार्यवाही को रोकने, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 का उल्लंघन करते हुए जबरन 5 केजी, 19 केजी की गैर कानूनी विक्री को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करने आदि की मांग को लेकर आंदोलन किया।
एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री पेट्रोलियम मंत्री सचिव पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से अनुरोध किया है कि एलपीजी वितरकों की उचित और न्यायपूर्ण मांगों को तत्काल पूरा किया जाय।
मांग करने वालों में दूधनाथ सरोज, चंद्रमणि यादव, आलोक सिंह, गौरव सिंह, देवेंद्र कुमार आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार