आइसेक्ट कौशल विकास यात्रा से विद्यार्थियों को शिक्षा

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत आइसेक्ट की ओर से आयोजित कौशल विकास यात्रा 2026 के तहत सोमवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, हैदराबाद आजमगढ़ में जागरूकता एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। “समर्थ भारत-सक्षम भारत” थीम पर आधारित यह यात्रा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक देश के 20 राज्यों और 300 जिलों में संचालित की जा रही है। कौशल विकास यात्रा का शुभारंभ सेंटर हेड मुकेश एवं जेआरएम अरविंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा, करियर के अवसरों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोजगार की बदलती आवश्यकताओं तथा आइसेक्ट की विभिन्न शैक्षणिक एवं कौशल विकास पहलों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को एआई की मूल अवधारणाओं, शिक्षा और दैनिक जीवन में इसके उपयोग तथा इसके जिम्मेदार एवं नैतिक इस्तेमाल के बारे में भी जागरूक किया गया।
आइसेक्ट प्रवक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि कौशल विकास यात्रा केवल शैक्षणिक अभियान नहीं, बल्कि युवाओं को भविष्य की तकनीकों, कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की पहल है। इसकी इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नई तकनीकों की समझ विकसित करने, करियर की संभावनाओं को तलाशने तथा भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आवश्यक कौशल हासिल करने के लिए प्रेरित करना है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *