आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने रविवार 4 अक्टूबर को अपना स्थापना दिवस मानव सेवा और जनसंघर्ष को समर्पित करते हुए मनाया। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की ओर से रशाद नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने किया।
इस अवसर पर मौलाना रशादी ने कहा “राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल का उदय ही मानवसेवा और जनसेवा के लिए हुआ है और यही हमारा मूल उद्देश्य है। इसी उद्देश्य के तहत कौंसिल देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर स्थापना दिवस को किसी न किसी जनहित के कार्य के माध्यम से मना रही है, ताकि इंसानियत और समाज को वास्तविक लाभ पहुंच सके। कौंसिल के कार्यकर्ता स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में रक्तदान, पर्यावरण जागरूकता, गरीबों में वस्त्र वितरण, मरीजों में फल वितरण, बाढ़ पीड़ितों की सहायता तथा मेडिकल कैंप व सामाजिक एवं जागरूकता अभियानों में हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, महा सचिव तल्हा रशादी, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष नुरुल हुदा, जिलाध्यक्ष मोतीउल्लाह शेख, अबसार शेख, आसिफ कुरैशी, मेराज खान, मनीराम गौतम, जैश अंसारी, इनामुल्लाह शेख, अजीम, शहाब आलम आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार