आगामी चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने किया मंथन

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को तेज करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा के शक्ति केंद्र शिवपुर-कुंडही में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। जयनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर जागरूक किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से आम लोगों के बीच संवाद बढ़ाने और उनकी समस्याओं को सुनकर संगठन के माध्यम से उनके समाधान का प्रयास करने की बात कही।
बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *