नुक्कड़ नाटक कर गिनायी मोदी सरकार की उपलब्धियां

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘नमो सेवा, अनकही कहानियां’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाट्य मंचन के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।
निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के दुर्वासा, तहबरपुर, तहसील निजामाबाद, सरायमीर चौक, गंगापुर, पेडरा, नेवादा, खादा, भुईधरपुर और कमालपुर सहित करीब 10 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा एक विद्यालय परिसर में भी नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी और कलाकारों ने गीत, संवाद एवं अभिनय के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को सरल तरीके से प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री आशुतोष राय पंकज ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यक्रमों के बारे में बताया।
इस मौके पर विधानसभा संयोजक सुधीर कुमार पाठक तथा सहसंयोजक रणविजय राय, मनोज और संदीप अस्थाना सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी सहित तहबरपुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय, निजामाबाद मंडल के खदेरू, सुशील गुप्ता, सरायमीर मंडल अध्यक्ष राम भवन मौर्य, मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष नीरज गिरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय, जिला मंत्री शैलेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *