प्रधानाचार्य कार्यशाला एवं नवांकुर पत्रिका का हुआ विमोचन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, जिला संस्था आजमगढ़ द्वारा हरिऔध कला भवन में आयोजित प्रधानाचार्य कार्यशाला एवं नवांकुर पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम प्रादेशिक मुख्यायुक्त प्रभात कुमार के निर्देशन में किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार रहे। पत्रिका ‘नवांकुर’ के विमोचन के पश्चात् उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला तब सफल होगी जब समस्त प्रधानाचार्य अपने विद्यालय में दल पंजीकरण, नवीनीकरण, टीचर्स ट्रेनिंग, कराकर कार्य करेंगे तथा स्काउट गाइड के माध्यम से परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए अच्छे नागरिक तैयार कर सकेंगे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले ट्रेनर्स को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रमोद कुमार दुबे, दिनेश सिंह जिला स्काउट मास्टर, रणधीर सिंह, संध्या मौर्य, सुभाष चंद्र गोंड़, अवधेश यादव, अनीता साइलेश, डॉ. घनश्याम दुबे शामिल हैं।
कार्यशाला में सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा पर अध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम, बुके तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। एडीएम प्रशासन संजय चावला, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह आदि को सम्मानित किया गया।

प्रादेशिक संयुक्त सचिव पूनम सन्धू पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित होकर पी.पी.टी. के माध्यम से स्काउट गाइड की वार्षिक रूपरेखा रखी। शैलेश प्रकाश एएसओसी मंडल आजमगढ़ ने कार्यशाला का उद्देश्य बताया।
जिलाधिकारी ने जिला संस्था के मुख्य आयुक्त अमरनाथ राय को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। स्वागत परिचय आयोजन समिति के संयोजक डॉ. रणधीर सिंह ने किया। आभार ज्ञापन जिला सचिव सुभाष चन्द्र गोंड ने किया। अध्यक्षता जिला मुख्यायुक्त अमर नाथ राय तथा संचालन प्रमोद कुमार दुबे एवं डॉ घनश्याम दुबे ने संयुक्त रूप से किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *