मोटे अनाज के बारे में अध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बीआरसी में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनुरोद्धार योजना राज सेक्टर के अंतर्गत स्कूल कैरीकुलम के माध्यम से अध्यापकों का प्रशिक्षण वर्ष 2026 सम्पन्न हुआ।
पवई बीआरसी परिसर विकास खंड पवई जिसमें लदौरा से डॉ.एलसी वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक ने अध्यापकों को मिलेट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ में एसएमएस कुलदीप यादव एवं भूतपूर्व सहायक विकास अधिकारी कृषि राधेश्याम यादव ने मिलेट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी और मोटे अनाजों के बारे में प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने बताया कि मोटा अनाज जैसे सांवा कोदो रागी रामदाना कुटकी आदि फसलों में पोषक तत्व अन्य फसलों की अपेक्षा अधिक कैल्शियम फास्फोरस प्रोटीन कोटेड फाइबर आदि पाया जाता है। इसके माध्यम से रक्त संचार अधिक होता है। रक्त संचार बहुत अच्छा होता है शरीर में प्रतिजैविक क्षमता बढ़ती है। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि रामनाथ यादव, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा वीरेंद्र प्रताप यादव और रामदीन बीज गोदाम प्रभारी के साथ-साथ सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *