रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप युवक ने चाय पी रहे व्यक्ति को गोलीमार कर फरार हो गया। घटना में युवक के हाथ को छीलते हुए गोली निकल गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।
कोटवा गांव निवासी 36 वर्षीय प्रमोद यादव उर्फ गुड्डू का पड़ोस के ही समीर यादव उर्फ ऋषि का गुरुवार की रात मंे गांव में ही किसी बात को लेकर तूतू मैमै हुई थी। लोगो ने समझा बुझाकर दोनो को घर भेज दिया। शुक्रवार को प्रमोद यादव किसी के घर से लौट कर पेट्रोल पंप के सामने स्थित चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे तभी आरोपी समीर यादव भी पहुंच गया। जब तक प्रमोद कुछ समझ पाते आरोपी ने पीछे से तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलते ही आस पास अफरा तफरी मच गई। इधर आरोपी फरार हो गया। संयोग से गोली हाथ के कंधे के चमडे को छीलते हुए निकल गई। घायलावस्था मे प्रमोद का स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुच गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित समीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है। पुलिस ने मामले मंे कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी परंतु आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सका। थाना प्रभारी निरीक्षक विमल राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज है शीघ्र आरोपी गिरफ्त में होगा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा