निःशुल्क शिविर में 200 मरीजों की हुई जांच

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। खरगपुर स्थित आयुर्वेदिक प्रतिष्ठान श्री शक्तिमयी आयुर्वेदिक फार्मेसी एवं नर्सिंग कॉलेज में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 200 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंेहनगर बाजार के यूनानी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शादाब जाफरी ने किया। अपने संबोधन में डॉ. जाफरी ने आयुर्वेद फार्मेसी एवं आयुर्वेदिक उपचारिका के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण और सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ शंकर नेत्रालय, वाराणसी की विशेषज्ञ टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण की विशेष व्यवस्था की गई थी। जांच के दौरान मोतियाबिंद व अन्य गंभीर नेत्र समस्याओं से ग्रसित 20 मरीजों को निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन के लिए शंकर नेत्रालय, वाराणसी भेजा गया। इस अवसर पर संस्थान का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *