विवाहिता को गला दबाकर मार डालने का आरोप

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव निवासी संदीप यादव की पत्नी प्रतिमा यादव की इलाज के दौरान बुधवार को वाराणसी के एक हॉस्पिटल में मौत हो गई। मृतका के पिता ने गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए निजामाबाद थाने में तहरीर दिया।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर काजी गांव निवासी हरिराम यादव ने अपनी बेटी प्रतिमा उर्फ अंतिमा की शादी निजामाबाद थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव निवासी संदीप यादव पुत्र केदार के साथ 26 अप्रैल 2023 में किया था। शादी में दान स्वरूप सब कुछ दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दस लाख की मांग करते रहे। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसी बात को लेकर 18 सितम्बर की रात में ससुराल में पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी ने एक राय होकर प्रतिमा को मारपीट कर मारने की नीयत से गला दबा दिया जिससे प्रतिमा बेहोश हो गई। उसे आजमगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। वाराणसी के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बुधवार को प्रतिमा की मौत हो गई। शव को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा जलाने की कोशिश की गई। इस बात की जानकारी मृतका के स्वजनों को हुई तो 112 पर सूचना दी गई। मौके पर वाराणसी के लंका चौकी इंचार्ज पहुंच कर शव को कब्जे में लिया वाराणसी में ही शव का अन्त्य परीक्षण होगा।
इस संबंध में मृतका के पिता ने निजामाबाद थाने में तहरीर देकर पति संदीप, ससुर केदार, जेठानी लक्ष्मीना, सास सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *