साहित्य रत्न से सम्मानित किए गये प्रो.अखिलेश चन्द्र

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राजदेव कृषक पीजी कॉलेज काशीपुर सुराई, सठियांव के बीएड सत्र शुभारंभ 2026-2028 के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि प्रो अखिलेश चन्द्र ने कहा कि शिक्षक का कार्य गौरव पूर्ण कार्य है। आप सही मायने में अपनी कक्षा में भारत के भविष्य का निर्माण कर रहे है। इस अवसर पर प्रो.अखिलेश चंद्र को ’साहित्य रत्न सम्मान 2026 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी ख्यातिलब्ध पुस्तक रेहन पर खेत कहानी संग्रह को प्रो प्रेम प्रकाश यादव और डॉ.आरके गुप्ता को भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ प्रो. प्रेम प्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर के गुप्ता ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मन हर्षित किया। कार्यक्रम में एक सत्र में व्याख्यान और दूसरे सत्र में सम्मान और कविता पाठ के अन्तर्गत प्रो अखिलेश चन्द्र ने अपने मुक्तक मां भारती का हर वक्त सम्मान करता हूं, आजमगढ़ की चंदन जैसी मिट्टी को प्रणाम करता हूं, वतन पर मर मिटने को मैं हरदम तैयार रहता हूं, तिरंगा हो कफ़न अपना यही अरमान रखता हूं और भोजपुरी गीत लेवे दिहे मोहे जनम हो और हमार सुगना की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के साथ रामराजी महिला पीजी कॉलेज सठियांव आजमगढ़ के बीएड की छात्राओं सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन डॉ.वंदना सिंह ने किया।
रिपोर्ट-दीपू खरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *