नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के मस्जिदिया गांव में नाली निर्माण और निजामाबाद क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने जुलूस निकालते हुए तहसील पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि गंदे पानी से बजबजा रहे मस्जिदिया गांव में नाली निर्माण को लेकर युवाओं के साथ प्रदर्शन किया गया। जल निकासी न होने के चलते मस्जिदिया गांव की सड़कें और आस-पास के खेत गंदे पानी से बजबजा रहे हैं। गांव के लोगों की मांग है कि अब्दुल रहमान के घर से बैजू के घर के पास बस्ती की मेन नाली तक नाली का निर्माण कराया जाए।
ज्ञापन में बताया कि संजरपुर, कनैथा, परसहां गांव में रेलवे लाइन के नीचे बने अण्डरपास में बारिश के दिनों में पानी भर जाने से आवागमन के मुश्किल होने के साथ दुर्घटना की सम्भावना रहती है। उक्त समस्या का निवारण किया जाए। फरिहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ट्रैफिक बढ़ने से फरिहा-निजामाबाद रोड पर बनी क्रासिंग पर जाम लग जाता है। ऐसे में ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए। निजामाबाद और सरायमीर में सरकारी सब्जी मण्डी स्थापित की जाए। पूर्वांचल एक्सप्रे वे के 226 किलोमीटर पर उतरने की व्यवस्था की जाए। सरायमीर में बड़ा विद्युत उपकेन्द्र स्थापित किया जाए। मिर्जापुर में निर्माणाधीन अस्पताल को तत्काल शुरू किया जाए।
इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, नुरूलहोदा, जय प्रकाश सिंह, रेहान, श्यामजीत यादव, समीर, विनोद यादव, आदिल, अवधेश यादव, अबूजर, नंदलाल यादव, अलीम, फरहान, आतिफ, उस्मान, साबिर, कुतुबुद्दीन, अब्दुलहक आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *