सड़क पर गिरा पेड़, घंटों जाम रहा लखनऊ बलिया मार्ग

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव के पास शुक्रवार को दोपहर में तेज आंधी पानी आने से लखनऊ बलिया मार्ग पर एक मोटा पेड़ गिर जाने के कारण लगभग एक घंटे तक दोनों तरफ से आवागमन बंद रहा। लोग बन विभाग के उच्चाधिकारियों के यहां फ़ोन करते रहे, लेकिन किसी अधिकारी ने वहां आने की जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया, जिससे एक घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका। आंधी इतनी तेज थी कि लगभग 10 पेड़ गिरे हुए थे। सभी पेड़ों को ग्रामीणों ने काटकर रोड से हटाया तब तक विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका था।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *