लेखपाल के कथित वीडियो के प्रसारित होने से क्षेत्र में हलचल

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील के एक लेखपाल का शराब का सेवन करते हुए एक कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से क्षेत्र में हलचल मच गई है। जबकि लेखपाल ने इसे झूठा और बेबुनियाद बताते हुए इससे इनकार किया है।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम माहुल के लेखपाल सौरभ राय हैं। इन्हें पड़ोस के इमामगढ़ गांव का भी चार्ज है। अभी हाल में ही इन्होंने माहुल में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे के मामले में दो तीन जमीन के प्लाटरो पर अभियोग दर्ज कराया था। इन्हें फूलपुर तहसील का तेज तर्रार लेखपाल माना जाता है।
लेखपाल सौरभ राय के इस प्रसारित वीडियो में वे एक घर के बरामदे में कुर्सी पर बैठ कर वियर की कैन खोलकर इसका सेवन करते दिखाई दे रहे। हालांकि यह वीडियो कहा का और कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
जब प्रसारित वीडियो के बारे में सौरभ राय से बात किया गया तो उन्होंने यह कहा कि वीडियो पूरी तरह से फेक है। माहुल के कुछ भूमाफिया सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किए है कुछ पर उनके द्वारा कार्यवाही कराई गई तो बौखलाहट में आकर छबि को धूमिल करने का कुचक्र रच रहे।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी फूलपुर निकेत बर्मा का कहना है वीडियो की जानकारी मुझे नहीं है अगर ऐसा है तो जांचोपरांत जो भी तथ्य सामने आयेगे उसके हिसाब से कार्यवाही होगी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *