दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन व विश्वकर्मा पूजा

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कैलाशी महिला विकास समिति द्वारा संचालित ध्यानीपुर (लोहरा) स्थित बौद्धिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय में हर्षाेल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस पावन अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज (पीजीआई) अतरौलिया में तैनात ओटी टेक्नीशियन अंशमान यादव ने अपना जन्मदिन इन विशेष बच्चों के बीच आत्मीयता के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान अंशमान यादव ने सभी बच्चों को केला, मिठाई, समोसा और घाटी आदि पौष्टिक व मनपसंद खाद्य सामग्री का वितरण किया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। जन्मदिन के इस उत्सव को बच्चों ने अपनी मासूम प्रस्तुतियों से खास बना दिया; उन्होंने ढोल-संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया और गीत गाए।
इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक (रानी की सराय) के आयुष कुमार पांडेय, सत्यम, दल्लू, गुड्डू, अंकित, मुकेश, सचिन यादव, शक्ति यादव, आकाश, अंश समेत विद्यालय परिवार से सुनीता देवी, प्रियंका राय, सुमित, योगेन्द्र, लीलावती, विनीता, रेनू, नीलम मौर्या, निलेश, विजयमणि, दिवाकर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *