आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को विविधता में एकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाधीन सिंह मौजूद रहे अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण सिंह व सह संयोजक पवन देव त्रिपाठी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में जनपद में रहने वाले बिहारी, पंजाबी, बंगाली, व दक्षिण भारत के लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और जिलाध्यक्ष के द्वारा उनको अंगवस्त्र भेंट किया गया।
मुख्य अतिथि रामाधीन सिंह ने कहा कि विविधता में एकता भारत की विशेषता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में रहने वाले विभिन्न प्रांतों विभिन्न भाषाओं के लोग एक साथ उपस्थित होकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देने का कार्य कर रहे हैं। अलग भाषा अलग खानपान अलग वेशभूषा के होते हुए भी हम सभी एक है। भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां सभी मत संप्रदाय विभिन्न संस्कृतियों के लोग एक साथ मिल जुलकर रहते हैं। इस अवसर पर डा अशोक सिंह, हरिवंश मिश्रा, नागेन्द्र पटेल, नन्हकूराम सरोज, विनय प्रकाश गुप्ता, दीपक चतुर्वेदी, मिथिलेश चौरसिया व आमजन मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार