आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मोजरापुर स्थित बाबा पांडेश्वर नाथ मंदिर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की बरही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भजन-कीर्तन के दौरान भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
भजन-कीर्तन के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की बरही के उपलक्ष्य में मंदिर में हर वर्ष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर समाजसेवी रामचंद्र यादव, संजय यादव, राणा यादव, अविनाश यादव, रामपति यादव, श्यामबिहारी यादव, रूदल यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार