रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रमुख सब्जी मंडी बेलइसा मंे बाउंड्रीवाल निर्माण में तृतीय श्रेणी की ईंट प्रयोग करने से कार्य गुणवत्ता पर जहां सवालिया निशान है वहीं व्यापारियों, किसानों मंे कार्य को लेकर रोष व्याप्त है। बेलइसा सब्जी मंडी में इन दिनो बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। ंनिर्माण कार्य मे जहां तृतीय श्रेणी की ईंट प्रयोग हो रहा है वहीं पूर्व की निकाली र्गई इंट भी प्रयोग की जा रही है। कार्य से गुणवत्ता पर सवालिया निशान है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर में ही सभी सबंधित अधिकारी का कार्यालय है और अधिकारी भी रहते हैं, ऐसे मंे कार्य मंे मनमानी की जा रही है। व्यापारी रविन्द्र कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, संजीव आदि ने मामले की जांच कर कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराने की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा