धारा 24 के मामले में गलत पैमाइश का आरोप

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अमिलाई निवासी प्रदीप कुमार यादव ने मंगलवार को एसडीएम निजामाबाद को प्रार्थना पत्र देकर गाटा संख्या 514 से संबंधित धारा 24 के मामले में गलत तरीके से पैमाइश किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में प्रदीप कुमार यादव ने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 514 का धारा 24 का मामला निजामाबाद तहसील में विचाराधीन है। उक्त जमीन पर मकान बना हुआ है तथा आसपास घनी आबादी भी है। इसके अलावा आसपास स्थित खेतों में पानी भरा हुआ है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद 13 सितंबर को हल्का लेखपाल दीपक मद्धेशिया और कानूनगो प्रभुनाथ यादव मौके पर पहुंचे और पानी से भरी जमीन की जरीब में रस्सी बांधकर पैमाइश की गई।
प्रदीप कुमार यादव का आरोप है कि मौके की परिस्थितियों और निर्धारित नियमों को नजर अंदाज करते हुए जबरन गलत तरीके से जमीन की पैमाइश की गई, जिससे मामले में विवाद उत्पन्न हो गया है। उन्होंने एसडीएम से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर मौके की स्थिति का सत्यापन कराने की मांग की। यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रदीप कुमार यादव, राममिलन यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-वीरेनद्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *