जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में सफल दो सगे भाइयों को विधायक ने किया सम्मानित

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लालगंज तहसील क्षेत्र के बघरवा उर्फ मोलनापुर गांव निवासी सगे भाइयों रोशन चौहान और आजाद चौहान को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में सफलता हासिल करने पर विधायक बेचई सरोज ने सम्मानित किया। विधायक ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रोशन चौहान एवं आजाद चौहान पुत्रगण जयप्रकाश चौहान ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ ही गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विधायक बेचई सरोज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करना बेहद गौरव की बात है। उन्होंने दोनों भाइयों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी। लोगों ने कहा कि रोशन और आजाद ने अपनी मेहनत से गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *