संत गणीनाथ जी के पूजनोत्सव में उमड़ा मद्धेशिया समाज

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मध्यदेशीय (कान्दू) वैश्य महासभा नगर शाखा आजमगढ़ की ओर से रविवार को श्री श्री 1008 संत शिरोमणि गणीनाथ जी का पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। हवन-पूजन, ध्वजारोहण के बाद संत गणीनाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम मातबरगंज स्थित राधे साव का गोला, बिहारी जी मंदिर के निकट आयोजित किया गया। सुबह हवन-पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद दोपहर में निकली शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः राधे साव के गोला पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने संत गणीनाथ जी के जयकारे लगाकर अपनी आस्था प्रकट की।
प्रदेश उपाध्यक्ष रतन गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गणीनाथ जी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन और विचारों से समाज को सेवा, संस्कार, एकता और परस्पर सहयोग की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि मद्धेशिया समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के साथ राजनीतिक भागीदारी भी जरूरी है। समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर संगठित होना होगा, तभी अपने अधिकारों और प्रतिनिधित्व की प्रभावी ढंग से आवाज उठाई जा सकेगी। उन्होंने युवाओं से समाज की मजबूती और विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शोभायात्रा के समापन के बाद समाज के प्रतिभावान एवं विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री रामाशंकर जायसवाल, जिलाध्यक्ष पवन मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, प्रबंधक सोमचंद गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, सुनील गुप्ता, हरिओम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू, राजीव नयन गुप्ता, बलराम गुप्ता, कैलाश गुप्ता, संजय गुप्ता, इंदु प्रकाश गुप्ता, विवेक गुप्ता, आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *