लिखित आश्वासन के बाद शिक्षकों का धरना स्थगित

शेयर करे

आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला अध्यक्ष बृजेश राय एवं जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने अपने लिखित बयान में बताया कि 14 सितंबर से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित अनिश्चित कालीन धरना लंबी वार्ता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के लिखित आश्वासन के बाद 21 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों विगत 6 माह से जांच के नाम पर अवरुद्ध वेतन 21 सितंबर तक नहीं जारी किया गया तो धरना पुनः 22 सितंबर से प्रारंभ होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ वार्ता में जिला अध्यक्ष बृजेश राय, जिला मंत्री विजय कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश राय, ऋषिकेश मिश्रा, अनुपम पांडेय, विनोद मिश्रा, आनंद शाही, अनुराग चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-सुभाष लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *