रास्तों पर न बनायें पूजा पण्डाल: थाना प्रभारी

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना परिसर में मेला व दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों और पुलिस प्रशासन की बैठक हुई जिसमें दुर्गा पूजा व दशहरा मेला के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी।
थाना प्रभारी केके वर्मा ने क्षेत्र के दशहरा मेला व पंडाल आयोजकों से उनके क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना और मूर्ति पूजा के पंडाल स्थल व विसर्जन के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से उनके क्षेत्र में लगने वाले मेला स्थल एवं तारीख के साथ-साथ मूर्ति विसर्जन के रास्ते की जानकारी प्राप्त की। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार आयोजन करने की अपील की। उन्होंने पंडाल आयोजकों से रास्ते पर मूर्ति पंडाल न बनाने का निर्देश दिया ताकि आवागमन में किसी प्रकार का अवरोध न हो। उन्होंने शांति से त्यौहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें और संयम बरतें। उन्होंने पुलिस को जनता के हितार्थ बताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *