आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा मुबारकपुर के गुर्जरपार विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मुबारकपुर द्वारा गुर्जरपार, मुबारकपुर स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान विसर्जन स्थल पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, ताकि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव