बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के बूढ़नपुर-मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता इन दिनों रात में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करती है, वहीं विद्युत उपकेंद्र से रोस्टिंग के नाम पर रातभर दो-दो घंटे के अंतराल पर बिजली काटी जा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि हर महीने नियमित रूप से विद्युत बिल जमा करने के बावजूद उन्हें सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। रात में बार-बार बिजली कटौती होने से घरों में मौजूद महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, रिश्तेदार और बीमार लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उमस भरी गर्मी में बिजली न रहने से लोग मच्छरों के प्रकोप से जूझते हैं और उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और रोस्टिंग के नाम पर की जा रही विद्युत कटौती को बंद करने की मांग उठाई।
इस मौके पर हरिमोहन सिंह, विजय प्रताप सिंह, विजय सैनी, संतोष सिंह, विनीत पांडेय, मनोज सिंह, राजू राय, उमाकांत सिंह, एसपी पांडेय, बासु प्रजापति, दीपक सिंह, उदय प्रताप सिंह, हौसला प्रजापति, विजयकांत गुप्ता, शीला वर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *