25 हजार का इनामियां गैंगेस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सिधारी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में चार माह से अधिक समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामियां वांछित आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पहलवान तिराहा के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
गिरफ्तार आरोपी टेम्पो व अन्य सवारी वाहनों में महिलाओं को निशाना बनाकर उनके बैग और झोले की चेन काटकर जेवरात, नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले संगठित गिरोह का सदस्य था। आरोपी की पहचान सलटू राम पुत्र रामचरन राम, निवासी नसरूद्दीनपुर, थाना तहबरपुर, वर्तमान पता काशीराम आवास जाफरपुर, थाना सिधारी, आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना जीयनपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *