आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की बैठक जिलाध्यक्ष बृजेश राय की अध्यक्षता में संगठन के कार्यालय हरिऔध नगर में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि जांच के नाम पर संस्कृत विद्यालय के अध्यापकों का विगत 6 माह से वेतन अवरुद्ध करना सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि एनपीएस का पैसा हमारे खाते से कट कर कहां जा रहा है, जांच इसकी होनी चाहिए। बैठक का संचालन कर रहे संगठन के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रोन्नत वेतनमान, चयन वेतनमान तथा एनपीएस से पुरानी पेंशन में आच्छादित शिक्षकों का जीपीएफ खाते में धन हस्तांतरित करने की फाइल 4 माह से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा है। मगर कार्यालय की उदासीनता के कारण एक भी फाइल का निस्तारण नहीं किया गया। इन सभी मांगों को लेकर 14 सितंबर से अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। धरने में शिक्षक विधायक एवं नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह, मुन्नू यादव, ध्रुव मित्र शास्त्री, अवधेश त्रिपाठी, कमलेश राय, सर्वेश्वर पांडे, परशुराम यादव, संतोष कुमार, अमरनाथ यादव, अजय नाथ राय, रिजवान अहमद, सुरेंद्र सिंह, सुनील यादव, राजेश भारती, ऋषिकेश मिश्रा आदि शिक्षक उपस्थित थे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार