प्रशिक्षित शिक्षामित्रों को स्पेशल टीईटी परीक्षा में शामिल करने की मांग

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री कृष्ण मोहन उपाध्याय ने स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) में शिक्षामित्रों को शामिल किए जाने की मांग किया है। उन्होंने ने कहा कि शिक्षामित्र पिछले 26 वर्षों से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा मित्र जनगणना, बाल गणना, निर्वाचन ड्यूटी, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और अन्य राष्ट्रीय कार्यों को पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। जबकि स्पेशल टीईटी परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के अन्य अध्यापकों, विशेष शिक्षकों, संविदा व डेली वेजेज पर कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स आदि को पात्र माना गया है। तो ऐसे विभागीय बीटीसी से प्रशिक्षित शिक्षा मित्रों को इससे वंचित रखना न्यायसंगत नहीं है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के मंडल अध्यक्ष अनिल ने 2 सितंबर 2026 को जारी शासनादेश में संशोधन कर स्नातक एवं बीटीसी योग्यताधारी तथा सेवारत शिक्षामित्रों को भी स्पेशल टीईटी परीक्षा में सम्मिलित कराए जाने की मांग की है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर 15 सितंबर तक शासनादेश में संशोधन कर प्रशिक्षित शिक्षामित्रों को स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) में शामिल नहीं किया जाता है तो संगठन आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए वाध्य होगा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *