बहनों व माताओं के लिए 27 और 28 अगस्त को ई-रिक्शा यात्रा निःशुल्क

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आजमगढ़ शहर में माताओं और बहनों के आवागमन को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एक विशेष सामाजिक पहल की शुरुआत की गई है। आजमगढ़ दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल के नेतृत्व में शहर भर में 27 और 28 अगस्त दो दिन के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा संचालित की जा रही है।
इस सेवा का मुख्य उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों और महिलाओं को बिना किसी आर्थिक व यातायात संबंधी परेशानी के सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना है।
इस सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के चालकों व प्रतिनिधियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर यात्री सीधे उनसे संपर्क कर सकें। जिसमें ई रिक्शा चालक गोलू सोनकर 8090324117, प्रदुम्न गौड़ 7266808053, कमल गौड़ 9450213903, आदित्य सोनकर 8931898873, दिवाकर सोनकर 7309611463 से संपर्क कर सकते है।
अरविंद मोदनवाल के कुशल नेतृत्व में शुरू हुई इस पहल की शहरवासियों और विशेषकर महिलाओं द्वारा काफी सराहना की जा रही है। संस्था के प्रतिनिधियों का कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का त्योहार है, और इस अवसर पर माताओं-बहनों की सेवा करना ही महासमिति का सच्चा संकल्प है। दो दिनों तक चलने वाली इस मुफ्त ई-रिक्शा सेवा से शहर में दूर-दराज से आने-जाने वाली महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।
इस दौरान सतेंद्र चौहान, ऋषिकेश गुप्ता, रवि पांडे, दिवाकर सोनकर, आदित्य सोनकर, कमल गौड़, हिमांशु राज, गोलू सोनकर, प्रदुम्न गौड़, शैलेश यादव, सोनु दुबे, ऋषि राज, देवेंद्र निषाद, सूरज निषाद, दीपक मौर्य, हरि सोनकर, अनिल सोनकर, घूरेलाल सोनकर, वाकिंग ग्रुप आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *