आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरस्वती शिशु मंदिर कोलपांडेय में वृक्ष रक्षाबंधन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नए वृक्ष लगाए गए और वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित उपस्थित लोगों ने वृक्षों को हरित भाई के रूप में स्वीकार कर पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में साहित्यकार और समाजसेवी पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं, जिस प्रकार हम अपने भाई के रक्षा की कामना करते हैं, उसी प्रकार पेड़ों की रक्षा कर एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरित रक्षाबंधन एक आन्दोलन है, जो पेड़ पौधों के महत्व को रेखांकित करता है। प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख गिरीश सेठ, डा. एचएन पाठक, दिनेश श्रीवास्तव दाहिर, संजय दास, राघवेन्द्र राय, गिरीश राय, सुभाष श्रीवास्तव, .अमीर अहमद, सुधाकर राय, श्वेता श्रीवास्तव, आकांक्षा पांडेय, मंजू श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, राम अवतार, अनामिका, ज्योति, अंतिमा, हरेन्द्र अस्थाना, रविशंकर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार