प्रदेशीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ बना उपविजेता

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन वाराणसी के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में 19 वर्षीय बालक वर्ग में आजमगढ़ मंडल उपविजेता बना, फाइनल मुकाबले में वाराणसी से संघर्षपूर्ण पराजय मिली। टीम के इस संतोषजनक प्रदर्शन पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ डॉ राजेश कुमार आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार, मंडलीय कीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह, टीम मैनेजर रामजनम, टीम कोच संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह डॉक्टर एहसान अहमद भूपेश कुमार सिंह संदीप वर्मा आदि लोगों ने बधाई दी।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *