बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के उत्तरी फीडर की मनमानी और बदहाल व्यवस्था ने इस उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं का जीना मुहाल कर दिया है, जहां आए दिन होने वाली अघोषित कटौती और तकनीकी फॉल्ट के कारण ग्रामीण रात-रात भर जागने को मजबूर हैं।
लापरवाही का आलम यह है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया व्हाट्सएप्प ग्रुप महज, जिसकी सेटिंग को ओनली एडमिन करके इसे केवल एकतरफा संवाद का जरिया बना दिया गया है, जिससे उपभोक्ता अपनी पीड़ा तक दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। विभाग के दावों की पोल तब खुल गई जब पिछले तीन-चार दिनों से ग्रुप में महज दो घंटे बिजली बाधित रहने का संदेश जारी किया जा रहा है, जबकि धरातल पर उचाडीह, भटौरा, चांदपुर, कोठिहार, लखेसर, भैंसहा, नगवा मैदो, इटौरा, चरनई, बर्नापुर, बालमपट्टी और बरोही फतेहपुर सहित दर्जनों गांवों में पूरी-पूरी रात बिजली गायब रह रही है।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र