श्रीकृष्ण गौशाला की बैठक में लिए गये सख्त फैसले

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्रीकृष्ण गौशाला पहाड़पुर कमेटी की बैठक रविवार को गौशाला प्रांगण में अध्यक्ष अनूप कुमार अग्रवाल और मंत्री परितोष रूंगटा के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें गौशाला के रखरखाव, वित्तीय व्यवस्था और दुकानों के प्रबंधन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान गौशाला में रह रही बेसहारा, वृद्ध, बीमार और चोटिल गायों के भरण-पोषण, दवा-इलाज और गौसेवकों के वेतन जैसे आवश्यक खर्चों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। गौशाला के विकास और आय बढ़ाने के उद्देश्य से दुकानों के अत्यंत सूक्ष्म किराए में वृद्धि करने तथा नियमों के विपरीत चल रही किराएदारी की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया। कमेटी ने स्पष्ट किया कि दुकानों से प्राप्त होने वाला किराया सीधे गायों की सेवा और देखरेख में उपयोग किया जाता है। इसलिए नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौशाला की दुकान में मांसाहारी उत्पाद या नशीली वस्तुएं बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उत्तर प्रदेश किराएदारी अधिनियम 2021 के तहत जिन किरायेदारों ने अभी तक नया एग्रीमेंट नहीं कराया है या समय पर किराया जमा नहीं कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। जो किरायेदार दुकान को किसी अन्य व्यक्ति को सब-लेट करेंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान आशीष गोयल, वीरेंद्र बरनवाल, अजय अग्रवाल, अशोक रूंगटा, विनय रूंगटा, दिनेश सिंह, पतिराम, भोला नाथ जालान, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *