शकुन्तला मिश्रा की तेरही में उमड़ा जनसैलाब

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान वीरेन्द्र नाथ मिश्र की भाभी शकुन्तला मिश्रा के तेरही कार्यक्रम में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार की रात प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शकुन्तला मिश्रा का 11 अगस्त को लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान जापानी बुखार के कारण निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही बड़ागांव स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का लगातार तांता लगा रहा।
तेरही कार्यक्रम में एमएलसी विक्रांत सिंह उर्फ रिशु, पूर्व सांसद डॉ. बलीराम, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर भाजपा विनोद राय, भाजपा कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू, पूर्व भाजपा प्रत्याशी निजामाबाद मनोज यादव, भाजपा नेता निजामाबाद दीपक राय, मुस्तेजाब आलम उर्फ बाबू, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा उर्फ बल्लू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद, पूर्व चेयरमैन निजामाबाद प्रेमा यादव, राम गनेश प्रजापति, ओंकार शास्त्री, आशुतोष राय उर्फ पंकज राय, गुलाब चंद्र, वीरेन्द्र यादव, राम नयन यादव, जितेन्द्र हरि पांडेय, शाहिद आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *