अफवाहों पर न दें ध्यान, चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: डीएम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपद के नागरिकों को सूचित किया है कि प्रदेश में वर्तमान में चीनी का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैलाइ जा रही अफवाहों पर ध्यान न दिया जाय। जन सामान्य अपनी आवश्यकता के अनुरूप चीनी खुले बाजार से प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने जनपद के सभी थोक चीनी के व्यापारियों से अपेक्षा किया है कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल पर चीनी के स्टॉक की स्थिति तत्काल घोषित करें एवं उसे नियमित रूप से अद्यतन भी करें तथा आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उप्र, जवाहर भवन लखनऊ द्वारा घोषित स्टॉक लिमिट प्राविधानों का कड़ाई से अनुपालन करेगें।
उन्होंने कहा कि जनपद के चीनी थोक व्यापारियों के स्टॉक की आकस्मिक जांच करायी जायेगी। यदि कोई व्यक्ति, व्यापारी जमाखोरी, कालाबाजारी में संलप्ति पाया जाता है तो उसके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्राविधानों के अनुसार कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *