आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंडलीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता 2026 का आयोजन लालसा कृषक इंटर कॉलेज नीबी मोहब्बतपुर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ राजेश कुमार आर्य तथा विशिष्ट अथिति के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ वीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ में कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, इसे प्रतिदिन अपने दिनचर्या में सम्मिलित करना चाहिए। आज खेलों की महत्ता पहले से कहीं अधिक हो गई है इसलिए सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी करियर के रूप में अपने जीवन में सम्मिलित करना चाहिए।
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज के प्रतियोगिता के विजेता गोरखपुर मंडल में आयोजित होने वाले प्रदेशीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
फ्री स्टाइल कुश्ती के अंडर 14 बालक वर्ग 35 किलोग्राम में आर्यन आजमगढ़ प्रथम, आदित्य बलिया द्वितीय, 38 किलो भार-वर्ग अनुराग यादव आजमगढ़ प्रथम रवि कुमार मऊ द्वितीय, 41 किलो भार वर्ग आयुष यादव आजमगढ़ प्रथम अंतिम मऊ द्वितीय, 48 किलो भार वर्ग रविकांत यादव मऊ प्रथम साहिल यादव आजमगढ़ द्वितीय, 52 किलो दिव्यांशु आजमगढ़ प्रथम, 57 किलो भार वर्ग अमित कुमार आजमगढ़ प्रथम कमलेश राजभर मऊ द्वितीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार अंडर 17 बालक वर्ग 45 किलो में कुणाल यादव आजमगढ़ प्रथम शिवम मऊ द्वितीय, 55 किलो आदित्य मऊ प्रथम विवेक आजमगढ़ द्वितीय, 51 किलोग्राम दिव्यांशु राजभर आजमगढ़ प्रथम सत्यम यादव मऊ द्वितीय, 48 किलो विकास यादव आजमगढ़ प्रथम शिवम सिंह मऊ द्वितीय, 60 किलो आयुष यादव मऊ प्रथम सूरज आजमगढ़ द्वितीय, 65 किलो आरिफ अहमद मऊ प्रथम राहुल यादव बलिया द्वितीय, 71 किलो आदित्य यादव मऊ प्रथम रौनक यादव आजमगढ़ द्वितीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग मे 46 किलो भार वर्ग में तनु यादव आजमगढ़ और 49 किलो भार वर्ग में खुशबू बलिया विजेता रही। ग्रीको रोमन स्टाइल में 44 किलो भार वर्ग में प्रियांशु आजमगढ़ प्रथम सौरभ चौहान मऊ द्वितीय, 60 किलो उमाशंकर आजमगढ़ प्रथम सुहान मऊ द्वितीय 65 किलोग्राम शिवम यादव बलिया प्रथम नौशाद मऊ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर दिनेश कुमार सिंह, अवधेश यादव संयोजक प्रधानाचार्य, अबरार अहमद खान, डॉ.एहसान अहमद खान, विनोद कुमार सिंह, भूपेश कुमार सिंह, अमित कुमार, राकेश मिश्रा, दीपक सिंह, सूबेदार यादव मऊ, रामजी यादव, सुरेश यादव, प्रवीण यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार