एप्लिकेशन एप के माध्यम से उड़ाये बीस हजार

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के चकसेठवल निवासी महिला को प्रसव के बाद मातृत्व लाभ योजना का पैसा दिलाने के नाम पर महिला के भाई के खाते से साइबर अपराधी ने बीस हजार रुपये उडा दिये। ठगी के एहसास के बाद पीडित ने तहरीर पुलिस को दी।
रानीकीसराय थाना क्षेत्र के चक सेठवल गांव निवासिनी समता यादव की रानीकीसराय में प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद महिला घर चली गयी। गुरुवार को अज्ञात नंबर द्वारा कॉल आया कि मैं रानीकीसराय ब्लॉक से बोल रहा हूं तुम्हारे खाते में डिलीवरी के छ हजार रुपए नहीं गया है। आधार नंबर और एकाउंट नंबर बताते हुए कहा कि अगर पैसा चाहिए तो आप के एकाउंट में बीस हजार रुपये होना चाहिए। महिला झासे मे आ गयी। महिला ने अपने भाई रोशन यादव को फोन दिया और काल करने वाले साइबर अपराधी ने उसके मोबाइल पर एक एप्लीकेशन लिंक भेजा और उसने बताया कि तुम्हारे खाते में बीस हजार नहीं है। इस पर रोशन ने अपने मित्र से उधार मांग कर के बीस हजार एकाउंट में जमा किया जबकि उसके अकाउंट में दस हजार पहले से थे इसके बाद एप्लीकेशन वेरीफाई होते ही रोशन यादव के खाते से बीस हजार रुपये कट गए और उसने दोबारा उसी पर फोन करना शुरू किया तो मोबाइल स्विच ऑफ हो गया धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित रोशन यादव ने शुक्रवार को साइबर सेल में तहरीर दिया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *