लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गांधी इंटर कॉलेज कूबा में विद्यालय के दो मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा 12 के समीर विश्वकर्मा और कक्षा 10 की सौम्या चौरसिया ने विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल टॉपर के रूप में अपनी पहचान बनाई।
सम्मान समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष कुंवर सिद्धार्थ सिंह ने दोनों मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं राजेश सिंह रोवांपार ने अपने पिता स्व.राजनाथ सिंह की स्मृति में मेधावी छात्रों का सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शिवपूजन सिंह एवं प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सिंह ने छात्रों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने दोनों मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
इस मौके पर अशोक सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा, आनंद कुमार पांडेय, विजय प्रताप सिंह, इंद्रजीत राम, अजीत प्रताप सिंह, विनोद कुमार सिंह, योगेश चंद्र, विद्या प्रकाश सिंह, बृजेश कुमार मिश्रा, राकेश यादव, संतोष यादव, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद